April 5, 2026

Jamshedpur Mango Mayor Daura : मानगो की ड्रेनेज सिस्टम व सौंदर्यीकरण की योजनाएं तैयार

IMG-20260404-WA0001

‘स्वच्छ मानगो’ बनाने की दिशा में मेयर सक्रिय, कई क्षेत्रों का किया दौरा

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने आज क्षेत्र के विभिन्न वार्डों एवं मोहल्लों का दौरा कर जमीनी हकीकत से अवगत हुईं. इस दौरान उन्होंन वैसे क्षेत्रों का निरीक्षण किया, जहां स्थानीय नागरिकों ने सडक़, नाली एवं कचरा प्रबंधन से जुड़ी समस्याओं को उनके समक्ष रखा. मेयर ने खुद मौके पर जाकर जर्जर सडक़ों, अवरुद्ध नालियों तथा जगह-जगह लगे कचरे के ढेर को देखा और इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को फटकार लगाई. निर्देश दिया कि सभी प्रमुख एवं आंतरिक सडक़ों की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर किया जाए. साथ ही नालियों की नियमित सफाई, जल निकासी की समुचित व्यवस्था एवं कचरा उठाव की प्रक्रिया को सुदृढ़ करने का आदेश दिया.
इस दौरान मेयर ने झरना रोड का भी निरीक्षण किया, जहां नाले में तेज बहाव के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है. स्थानीय लोगों द्वारा पूर्व में हुई घटनाओं की जानकारी देने पर अधिकारियों को निर्देश दिया कि वहां नाले का फिर से निर्माण किया जाये, नालियों को अंडर ग्राउंड बनाने की व्यवस्था हो, नियमित रूप से नालियों की सफाई हो इसके लिए विस्तृत योजना को योजना समिति के बैठक में लाएं. कहा कि नगर निगम द्वारा ठोस कचरा प्रबंधन, बेहतर सडक़ निर्माण, आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम एवं शहरी सौंदर्यीकरण से संबंधित कई योजनाएं तैयार की जा रही हैं, जिन्हें जल्द ही धरातल पर उतारा जाएगा. इस क्रम में उन्होंने जवाहरनगर रोड नंबर 9, रोड नंबर 13, ब्रम्हापथ, बावनगोड़ा चौक, ईदगाह मैदान, बगानशाही, नेशनल हाईवे के कुछ बस्तियों का दौरा किया. मौके पर उनके साथ नगर निगम, आरसीडी, विद्युत विभाग एवं पीडब्लूडी के अधिकारी मौजूद रहे.

hemkund-public-school