March 27, 2026

Jamshedpur Mango Sahara City Ramnavami : पूजन के बाद घरों में लगाने के लिए धार्मिक ध्वज वितरित

IMG-20260327-WA0006

मानगो सहारा सिटी के शिव हनुमान मंदिर में भव्य आयोजन

जमशेदपुर : मानगो सहारा सिटी स्थित श्री श्री 1008 शिव हनुमान मंदिर में शनिवार को रामनवमी के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ. वर्ष 2011 में स्थापित इस मंदिर में विभिन्न देवी-देवताओं के साथ विशेष रूप से श्रवणेश्वरी महादेव विराजमान हैं. आयोजन के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर प्रांगण में एकत्रित हुए.
कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ ध्वज पूजन एवं ध्वज परिवर्तन से हुई. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच अपने-अपने घरों में लगाने के लिए धार्मिक ध्वज वितरित किए गए. साथ ही पूरे कॉलोनी क्षेत्र में मंगलकामनाओं के साथ भव्य परिक्रमा निकाली गई, जिसमें काफी संख्या में भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.
इस अवसर पर बच्चों, महिलाओं और पुरुषों सहित सभी वर्गों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली. श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में पूरे उत्साह के साथ पर्व मनाया गया. मंदिर में नियमित रूप से सनातन धर्म के अनुसार पूजा-अर्चना की जाती है, जिससे इस स्थल का विशेष धार्मिक महत्व बना हुआ है और श्रद्धालुओं की आस्था इससे गहराई से जुड़ी है. कार्यक्रम का संचालन एस एन पाल ने किया. आयोजन को सफल बनाने में मृत्युंजय सिंह, सुशील कुमार सिंह, केश्वर साहू, श्रीकांत मेहता, साधु शरण सिंह, अखिलेश सिंह, अशोक गुप्ता, मुकुल सिंह, ईश्वर चंद्र शर्मा, दुर्गा राव, हिमांशु शुक्ला, सतीश चंद्र मिश्रा, शंभू त्रिवेदी, अभिषेक परमार और अभिलाष राज मिश्रा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. महिला श्रद्धालुओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही. मौके पर अनिल वर्मा द्वारा दक्षिणमुखी हनुमान जी को चांदी का मुकुट अर्पित किया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा. पूजा-अर्चना के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया.

hemkund-public-school