Jamshedpur MLA Purnima Sahu Pahuchi TMH : झुलसी युवती से टीएमएच में मिलीं विधायक पूर्णिमा
बिस्टुपुर चाय दुकान घटना : दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग
जमशेदपुर : बिस्टुपुर चाय दुकान घटना में झुलसी 28 वर्षीय युवती मेहंदी कुमारी का हालचाल जानने के लिए शनिवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू टीएमएच पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने पीड़िता और उनके परिजनों से मुलाकात कर इलाज की स्थिति की जानकारी ली. विधायक पूर्णिमा ने पीड़िता के परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि उपचार में किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी. उन्होंने टीएमएच प्रबंधन से भी बातचीत कर पीड़िता को बेहतर और समुचित इलाज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.
घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए विधायक ने प्रशासन से इस जघन्य मामले में शामिल सभी आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की. उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके. विधायक ने प्रशासन से अपील की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए.

