April 12, 2026

Jamshedpur MLA Saryu Beldih Lake Nirikshan : तालाब में आ रहा है बाहर से पानी, शैवाल पैदा हो रहे हैं जो ऑक्सीजन सोखते हैं

IMG-20260411-WA0015

विधायक सरयू राय ने किया बेल्डीह तालाब का निरीक्षण

जमशेदपुर : विधायक सरयू राय शनिवार को बेल्डीह तालाब का निरीक्षण किया. गौरतलब है कि यहां दो दिन पहले ऑक्सीजन की कमी के कारण मछलियां मरी हुई पाई गईं थीं. सरयू ने बताया कि तालाब के पानी में ऑक्सीजन फिक्स करने के लिए चार फव्वारे चल रहे हैं. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सिर्फ इतना ही कहा है कि ऑक्सीजन कम होने के कारण मछलियां मर गईं. बड़ा सवाल ये है कि ऑक्सीजन कम क्यों हुआ? उस तालाब में कहीं न कहीं से पानी आ रहा है. एक नाला हमलोगों ने देखा है, जिसका पानी तालाब में जा रहा है. बाहर का जो पानी आ रहा है, वह कैसा पानी है, इस बारे में प्रदूषण बोर्ड को बताना चाहिए.
उन्होंने कहा कि तालाब में शैवाल पैदा हो रहे हैं. कुछ खास किस्म की घास भी तालाब में पैदा हो रही हैं. घास और शैवाल की संख्या बढ़ेगी तो तालाब का सारा ऑक्सीजन सोख लेंगी. फिर, उस तालाब की सफाई भी बहुत दिनों से नहीं हुई है. तालाब के किनारे बदबू आ रही है. वहां मछली मारने वालों का क्लब बनाया गया है. पूरे तालाब होर्डिंग, बैनर आदि के माध्यम से यह नहीं बताया गया है कि आप जब यहां आए तो आपको क्या करना है, क्या नहीं करना है. लोगों ने ब्रेड का टुकड़ा फेंक रखा है. ये स्थिति अगर तालाब की रहेगी तो मछलियां मरेंगी या मछलियों की संख्या नहीं बढ़ेंगी. श्री राय ने कहा कि टाटा स्टील प्रबंधन को चाहिए कि तालाब की पूरी तरह साफ-सफाई करवाए. अगर उसमें (बारिश के दिनों को छोडक़र) पानी डालना है तो स्वच्छ पानी डाले. फव्वारा दिन में दो बार जरूर चलाया जाए.

hemkund-public-school

You may have missed