April 2, 2026

Jamshedpur MLA Saryu Dharna : टाटानगर आने में ट्रेनें तोड़ रही दम, सरयू 7 को देंगे धरना

IMG-20260402-WA0001

कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बनाई रणनीति, रेलमंत्री से पूछा सवाल

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रेलवे पर प्रहार करते हुए पूछा कि बीते कई वर्षों से देश के किसी भी हिस्से से चलनीवाली ट्रेनें टाटानगर लगातार विलंब से क्यों पहुंच रही हैं? उन्होंने रेलमंत्री से कारण बताने की मांग की. अपने बिष्टुपुर स्थित आवास पर आगामी 7 अप्रैल को टाटानगर रेलवे जंक्शन पर आहूत धरना की तैयारियों के सिलसिले में बुलाई गई बैठक में सरयू रेल समितियों पर भी बिफरे. उन्होंने जानना चाहा कि रेल समितियां क्या कर रही हैं? जिन लोगों को सिफारिश के आधार पर इन समितियों में रखा गया, वो क्या कर रहे हैं? उनकी भूमिका क्या है?
सरयू ने कहा कि टाटानगर पहुंचने वाली कोई भी ट्रेन समय पर नहीं पहुंच रही है. मालगाड़ी को पास देने के लिए सवारी गाडिय़ों को रोका जाता है. यात्री ट्रेनें घंटों खड़ी रहती हैं. उन्होंने कहा कि रेलवे को सिर्फ व्यवसाय पर ही फोकस नहीं करना चाहिए. रेलवे व्यवसाय करे, लेकिन जनता का भी ख्याल रखे, यह प्राथमिकता में होना चाहिए. बैठक का संचालन जनता दल यूनाइटेड के नगर अध्यक्ष अजय कुमार ने किया. जदयू के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, कुलविंदर सिंह पन्नू, आफताब अहमद सिद्दीकी, नवीन कुमार, उषा यादव, अंजलि सिंह ने भी संबोधित किया. धन्यवाद ज्ञापन शेषनाथ पाठक ने किया.

hemkund-public-school

You may have missed