May 24, 2026

CBI जांच के लिए झारखंड कॉंग्रेस नेता अंबा प्रसाद ने उठाया कदम, राज्यपाल से मुलाकात कर दिया ज्ञापन!

Screenshot_20260401_210733_Chrome

सर्च न्यूज: सच के साथ: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय बच्ची के साथ हुए जघन्य अपराध ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की और सीबीआई जांच की मांग की है अंबा प्रसाद ने राज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि यह घटना दिल्ली के निर्भया कांड से भी ज्यादा दर्दनाक और घृणित है। उन्होंने पुलिस प्रशासन की नाकामी और असंवेदनशीलता पर सवाल उठाते हुए कहा कि इतने जघन्य अपराध के बावजूद पुलिस अभी तक असमर्थ दिख रही है पूर्व विधायक ने राज्यपाल से व्यक्तिगत हस्तक्षेप कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने, हजारीबाग पुलिस अधीक्षक के स्थानांतरण, संबंधित डीएसपी और विष्णुगढ़ थाना प्रभारी के निलंबन तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है राज्यपाल ने अंबा प्रसाद की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है