April 12, 2026

Jamshedpur MLA Saryu Roy Dharna Samiksha : रेलवे के खिलाफ धरना की सरयू रविवार को करेंगे समीक्षा

Saryu_Roy

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कल, रविवार को अत्यावश्यक बैठक बुलाई है, जिसमे रेलवे की लेटलतीफी के विरुद्ध गत 7 अप्रैल को दिये गये धरना की समीक्षा की जाएगी. उक्त बैठक उनके निवास स्थान 42, जे रोड, बिष्टुपुर में होगी. बैठक में धरना कार्यक्रम की समीक्षा तो होगी ही, इस संबंध में आगे का कार्यक्रम भी तय किया जाएगा. यह जानकारी श्री राय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी.
गौरतलब है कि श्री राय ने विगत 7 अप्रैल को कहा था कि रेलवे के खिलाफ लड़ी जाने वाली यह लड़ाई आज तक यानी 7 अप्रैल तक उनकी अकेले की लड़ाई थी, लेकिन जिस प्रकार से उन्हें जनसमर्थन और सहयोग मिला उससे अब यह लड़ाई सिर्फ उनकी नहीं बल्कि सामूहिक हो गई है. तब उन्होंने नागरिक मंच या जनमोर्चा जैसा एक प्लेटफार्म बनाने की भी बात कही थी जो सवारी ट्रेनें की लेटलतीफी के खिलाफ कार्रवाई करेगा. उन्होंने इसमें 20 या उससे ज्यादा लोगों की एक समिति बनाने की भी बात कही थी.

hemkund-public-school

You may have missed