Jamshedpur Ramnavami : रामनवमी पर साकची में भव्य कलश यात्रा, आज होगी पूजा
हनुमान मंदिर समिति
जमशेदपुर : रामनवमी महोत्सव पर साकची शहीद चौक स्थित श्री श्री हनुमान मंदिर समिति द्वारा गुरुवार शाम भव्य कलश यात्रा निकाली गई. यह शोभायात्रा साकची के स्वर्णरेखा नदी घाट से प्रारंभ होकर भामाशाह चौक, शीतला मंदिर, टैंक रोड और साकची बड़ा गोलचक्कर होते हुए मंदिर परिसर पहुंची. यात्रा में कोलकाता से आए कलाकारों ने भगवान राम, माता सीता और भगवान हनुमान सहित विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की. नागा बाबा विभूति के करतब और डंका-लाइट के साथ निकली शोभायात्रा श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र रही. पूरे मार्ग में रामभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया. मंदिर समिति के 11 सदस्यों ने विधिवत कलश में जल भरकर मंदिर तक पहुंचाया.
इस दौरान कई सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए, जिसमें उपेन्द्र सिंह मस्तान सिंह, कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर, विश्वजीत जेना, मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष राकेश साहू, कोषाध्यक्ष अजीत शर्मा, महामंत्री प्रमोद सिन्हा, सचिव मुकेश सिंह, रवि रंजन, संतोष मिश्रा, चंदन काशी, राजकुमार साहू, अशोक साहू, सुरेश प्रसाद, चंद्रभान प्रसाद, प्रमोद कुशवाहा, दिलीप शाह, सुशील कुमार, नीलकंठ साव, कमलेश शर्मा, रेणु शर्मा, सुनील सिंह, नरेश यादव, जितेंद्र शर्मा, बंटी कुमार, राकेश सिंह, रोहित सिंह आदि के नाम शामिल है.
मंदिर परिसर में सम्मान समारोह शुक्रवार को
समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष राकेश साहू, कोषाध्यक्ष अजीत शर्मा, महामंत्री प्रमोद सिन्हा सहित काफी संख्या में सदस्य और श्रद्धालु उपस्थित रहे. समिति के उपाध्यक्ष राकेश साहू ने बताया कि कल, शुक्रवार सुबह मंदिर में भव्य पूजा का आयोजन किया जाएगा, वहीं शाम को शहर के समाजसेवियों और विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र और पगड़ी देकर सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावा विसर्जन के दिन मंदिर परिसर में भजन संध्या का भी आयोजन होगा.

