May 12, 2026

Jamshedpur Bal Mandir Akhara : साकची झंडा चौक में दिखी हनुमान जी के बाल रुप की झलक

IMG-20260327-WA0001

श्री बाल मंदिर अखाड़़ा में प्रतियोगिता व सम्मान समारोह, शुक्रवार को निकलेगी शोभायात्रा

जमशेदपुर : श्री बाल मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में रामनवमी महोत्सव के क्रम में गुरुवार को ‘बाल हनुमान सजाओ’ प्रतियोगिता, झांकियो का प्रदर्शन एवं सम्मान समारोह साकची झंडा चौक में आयोजित हुआ. बच्चे अपने घरों से प्रभु श्री राम, बाल हनुमान, माता सीता सहित भगवान के कई किरदार में सज धज कर आए. भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य से पूरा साकची राममय हो गया. भाग लेनेवाले सभी बच्चों को समिति ने पुरस्कृत भी किया. इस दौरान हरियाणा के हिसार द्वारा मनमोहक झांकियों का प्रदर्शन किया गया. राम दरबार, शिव तांडव, हनुमान जी की झांकियों ने लोगो का मन मोह लिया.
इस दौरान भाजपा नेता अभय सिंह, कुणाल षाड़ंगी, शैलेन्द्र सिंह, दिनेश शर्मा, राजन सिंह, बिनोद सिंह, मानव केडिया, पुनीत कावंटिया, राजीव अग्रवाल सहित साकची थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण को पगड़ी, अंगवस्त्र, एवं तलवार भेट कर सम्मानित किया गया. आयोजन को सफल बनाने में सुमन अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सन्नी संघी, अंकित मोदी, अभिषेक अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, रिंकू जालुका, कृष्णा अग्रवाल आदि सक्रिय रहे. कल, शुक्रवार को रामनवमी शोभायात्रा साकची से निकाली जाएगी, जिसमें मनमोहक झांकियों का प्रदर्शन, राम दरबार 65 दल की डंका, भव्य आतिशबाजी, हैरतअंगेज खेलो का प्रदर्शन समेत कई आकर्षण का केंद्र होगा.

You may have missed