April 8, 2026

Jamshedpur Sahityakar samman : कौशल किशोर सिंह स्मृति सम्मान एवं भोजपुरी नाट्य महोत्सव 18-19 को

IMG-20260408-WA0010

जमशेदपुर : साहित्यकार अरविंद विद्रोही की अध्यक्षता में जमशेदपुर जिला भोजपुरी साहित्य परिषद और सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन की बैठक हुई. इस अवसर पर यह सुनिश्चित हुआ कि स्मृति शेष कौशल किशोर सिंह के स्मृति में 5 साहित्यकारों का सम्मान एवं 18-19 अप्रैल को (दो दिवसीय) भोजपुरी नाट्य महोत्सव का आयोजन तुलसी भवन में होगा. भोजपुरी नाट्य महोत्सव में दिल्ली की प्रख्यात नाट्य संस्था ‘रंगश्री’ के कलाकारों एवं डॉ महेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देशन में 4 नाटक और जमशेदपुर के ‘मंच’ के कलाकारों और अनिता सिंह के निर्देशन में एक नाटक का मंचन होगा. बैठक में तुलसी भवन के मानद महासचिव डॉ प्रसेनजीत तिवारी एवं जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद के डॉ उदय प्रताप हयात सहित अनेक गणमान्य साहित्यकार, कलाप्रेमियों की उपस्थित रही.

hemkund-public-school

You may have missed