March 27, 2026

Jamshedpur Sakchi hanuman Mandir Pujan : हनुमान मंदिर समिति में हुई रामनवमी पूजा

IMG-20260327-WA0010

साकची शहीद चौक समिति

hemkund-public-school

जमशेदपुर : श्री श्री हनुमान मंदिर, साकची शहीद चौक मंदिर समिति द्वारा शुक्रवार सुबह वैदिक मंत्रों के बीच विधि-विधान से रामनवमी पूजा की गयी. मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा और उपाध्यक्ष राकेश साहू ने हनुमान जी की पूजा की. शाम में शहर के समाजसेवियों एवं विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र और पगड़ी देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष राकेश साहू, कोषाध्यक्ष अजीत शर्मा, महामंत्री प्रमोद सिन्हा, सचिव मुकेश सिंह, रवि रंजन, संतोष मिश्रा, चंद्रभान प्रसाद, प्रमोद कुशवाहा, दिलीप शाह, सुशील कुमार, नीलकंठ साव, कमलेश शर्मा, रेनू शर्मा, सुनील सिंह नरेश यादव जितेंद्र शर्मा, बंटी कुमार, राकेश सिंह, रोहित सिंह सहित कई सदस्य और श्रद्धालु उपस्थित थे. कल, शनिवार को विसर्जन के अवसर पर मंदिर परिसर में भव्य माता की भजन संध्या भी आयोजित होगी.