March 29, 2026

पालकी साहिब पर होगी पुष्पवर्षा, विद्युत सज्जा व आतिशबाजी से रोशन होगा आसमान

IMG-20251013-WA0007

साकची गुरुद्वारा में होगा नगर कीर्तन का अविस्मरणीय स्वागत, संगत से निवेदन, इस पल के साक्षी बने : प्रधान

hemkund-public-school

जमशेदपुर : सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकलनेवाले नगर कीर्तन के स्वागत को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साकची ने तैयारियां शुरु कर दी है. सोमवार को आयोजित कमिटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 5 नवंबर को गुरु नानक देव जी का प्रकाश दिहाड़े को समर्पित सोनारी गुरुद्वारा साहिब से निकलनेवाले नगर कीर्तन का नगर भ्रमण होगा. इस अवसर पर साकची में पालकी साहिब के स्वागत को अविस्मरणीय बनाने के लिए फूलों की वर्षा और आकाश को आलोकित करती भव्य आतिशबाजी और आकर्षक विद्युत सज्जा की जाएगी. साकची गुरुद्वारा साहिब के प्रधान निशान सिंह ने बैठक में कहा कि इस वर्ष भी साकची में पालकी साहिब का स्वागत अविस्मरणीय होगा. संगत से निवेदन है कि इस अवसर पर अवश्य सहभागी बनें. गुरुद्वारा के वरिष्ठ सदस्य परमजीत सिंह काले, सुखविंदर सिंह निक्कू और सतिंदर सिंह रोमी ने बताया कि नगर कीर्तन की समाप्ति पर साकची गुरुद्वारा में पालकी साहिब पर पुष्पवर्षा की जाएगी जो श्रद्धा और आनंद का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करेगी.
लंगर सेवा के सुचारु आयोजन हेतु बलबीर सिंह, सतनाम सिंह, घुम्मण सिंह और रणधीर सिंह ने अपने सुझाव रखे. निर्णय लिया गया कि नगर कीर्तन से पूर्व 31 अक्टूबर से चार नवंबर तक पांच दिवसीय प्रभात फेरी निकाली जाएगी, जो स्त्री सत्संग सभा के सहयोग से आयोजित होगी. प्रभात फेरी की व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रीतपाल सिंह, अमरपाल सिंह, हरविंदर सिंह और सुरजीत सिंह छीते को सौंपी गई है. जो संगत अपने घर प्रभात फेरी आमंत्रित करने की इच्छुक है, वे 8210248895 नंबर पर संपर्क कर सकती है. एकदिन में प्रभात फेरी केवल तीन घरों में भ्रमण करेगी. जोड़े घर की सेवा की जिम्मेदारी सिख नौजवान सभा को दी गई है, जिसकी अगुवाई सभा के प्रधान रोहितदीप सिंह करेंगे.
बैठक में स्त्री सत्संग सभा की प्रधान जतिन्द्रपाल कौर, श्री सुखमणि साहिब जत्था की प्रधान राज कौर समेत मंजीत कौर, राजबीर कौर, हरजिंदर कौर, नरिंदर कौर, साकची कमेटी के प्रधान निशान सिंह, ट्रस्ट्री सतनाम सिंह सिद्धू, राबिंदर सिंह, परमजीत सिंह काले, रणधीर सिंह, सुरजीत सिंह छीते, सुखविंदर सिंह निक्कू, बरयाम सिंह, सतिंदर सिंह रोमी, अजायब सिंह बरियार, बलबीर सिंह, गुरपाल सिंह, श्याम सिंह, हरविंदर सिंह, राजिंदर सिंह, सरबजीत सिंह, सनी सिंह बरियार, त्रिलोचन सिंह तोची, सतबीर सिंह गोल्डू, सतपाल सिंह राजू, जसविंदर सिंह मोनी, सुखदेव सिंह, बलदेव सिंह बब्बू, गुरप्रीत सिंह प्रिंस, अमन सिंह, बलबीर सिंह धांजल, प्रीतपाल सिंह तथा सिख नौजवान सभा साकची के अध्यक्ष रोहितदीप सिंह एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

You may have missed