March 29, 2026

एमजीएम के समीप कॉलोनीवासी बदबू और गंदगी से परेशान

IMG-20250914-WA0009


सरयू ने अस्पताल का दौरा कर लिया जायजा, कल करेंगे अधीक्षक के साथ बैठक

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने जन शिकायत के आलोक में रविवार को डिमना स्थित एमजीएम कॉलेज अस्पताल का दौरा किया. अस्पताल के बगल के कॉलोनीवासियों ने श्री राय को बताया था कि मेडिकल कॉलेज से निकलनेवाले दुर्गंधयुक्त मेडिकल वेस्ट और हानिकारक कचरे के कारण उनका वहां रहना दूभर हो रहा है. श्री राय ने अपने दौरे में उक्त शिकायत को सही पाया.
श्री राय ने बताया कि अस्पताल का कचरा बीते शनिवार को ही साफ किया गया और ब्लीचिंग पाउडर का छिडक़ाव किया गया था. इसके बावजूद काफी तेज दुर्गंध आ रही थी. बताया कि एक नाला है जिसमें पहाड़ का पानी बाहर चला जाता है. उस नाले को भी एलएंडटी कंपनी के लोगों ने कई स्थानों पर बंद कर रखा है और क्षतिग्रस्त भी कर दिया है. हिल व्यू कॉलोनी और एमजीएम अस्पताल के बीच की दीवार भी टूट गई है. एयरफोर्स से सेवानिवृत एक सज्जन ने बताया कि एलएंडटी कंपनी ने उनके घर से सटे हुए दीवार के पास खुला शौचालय बनवा दिया है. उसका मल-मूत्र बंद नाले में गिरता है और आस-पड़ोस के लोग बदबू से दिन भर परेशान रहते हैं. सरयू राय ने बताया कि उन्होंने इन मामलों को लेकर एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक और उपाधीक्षक से बात की. उन दोनों ने भी कमी की बात स्वीकार की. श्री राय उन दोनों से कल, 15 सितंबर को उनके कार्यालय में मिलेंगे और समस्या का समाधान पर चर्चा करेंगे. बस्ती वासियों का कहना था कि कचरे का निस्तारण पहाड़ के किनारे या आबादी से दूर करें. मौके पर श्री राय के साथ नवीन सिंह, श्याम सिंह, सत्येंद्र सिंह, संजीव मुखर्जी, नीरज सिंह, पिंटू सिंह, पप्पू सिंह, मस्तान सिंह, संतोष भगत, मनोज राय, मनोज शर्मा, विजेंद्र सिंह, बाला प्रसाद आदि मौजूद रहे.

hemkund-public-school

You may have missed