April 8, 2026

Jamshedpur Sidhgoda SI Viral Video : सिदगोड़ा : एसआई का एक और ‘गालीबाज’ वीडियो वायरल

IMG-20260405-WA0058

भाजपा नेता अंकित आनंद ने उठाया मामला, उच्चस्तरीय जांच की मांग

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर विकास कुमार एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. उनका एक और कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वर्दीधारी अधिकारी को आम नागरिकों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए देखा और सुना जा रहा है. इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस विभाग की कार्यशैली और अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. वायरल वीडियो को लेकर शहर में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. लोगों के बीच पुलिस के व्यवहार को लेकर नाराजगी देखी जा रही है, वहीं इस मामले ने प्रशासनिक हलकों में भी हलचल पैदा कर दी है.
इस मुद्दे को भाजपा नेता अंकित आनंद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर उठाया है. उन्होंने जमशेदपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, राज्य के डीजीपी, मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय महिला आयोग को टैग करते हुए मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. अंकित ने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी संबंधित अधिकारी के ऐसे कई वीडियो सामने आ चुके हैं, लेकिन हर बार ठोस कार्रवाई नहीं होने से पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते रहे हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस बार भी सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो यह पुलिस व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर असर डालेगा.
उन्होंने आगे कहा कि वर्दी में तैनात अधिकारी द्वारा इस तरह की अशोभनीय हरकत और असंसदीय भाषा का प्रयोग न केवल निंदनीय है, बल्कि इससे पुलिस की छवि भी धूमिल होती है और आम जनता का भरोसा कमजोर पड़ता है. फिलहाल इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि और जांच की स्थिति को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है. मामले में आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई है.

hemkund-public-school

You may have missed