March 29, 2026

जमशेदपुर सिख विरोध प्रदर्शन : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान व महासचिव पर दुष्कर्म के आरोप के खिलाफ सिख समाज में उबाल

jamshedpur-sikh-protest

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान व महासचिव पर दुष्कर्म के आरोप के खिलाफ सिख समाज में उबाल, डीसी ऑफिस के समक्ष किया धरना प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

जमशेदपुर : झारखंड की सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह और महासचिव गुरुचरण सिंह बिल्ला पर दुष्कर्म के आरोप लगने के बाद सिख समाज में उबाल आ गया है. सिख समाज के लोगों ने मंगलवार को डीसी ऑफिस में धरना-प्रदर्शन कर पूरे मामले की जांच की मांग की है. इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं. महिलाओं ने भगवान सिंह निर्दोष हैं के नारे लगाए. बाद में डीसी और एसएसपी ऑफिस में ज्ञापन सौंप कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गयी है और साथ ही कहा गया है कि इस साजिश को रचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गयी है. सिख समाज के लोगों ने कहा कि भगवान सिंह और गुरुचरण सिंह बिल्ला को बदनाम करने और उनकी छवि को धूमिल करने के लिए एक सोची-समझी साजिश रची जा रही है. आरोप है कि बलात्कार के मामले की एक महिला द्वारा इन दोनों पदाधिकारियों पर यौन शोषण का झूठा आरोप लगाकर न्यायालय में शिकायत वाद दर्ज कराया गया है.

hemkund-public-school

You may have missed