March 27, 2026

Jamshedpur Sky Diving : रोमांच प्रेमियों के लिए हवा में ‘उडऩे’ का सुनहरा अवसर

images

राज्य में स्काई डाइविंग फेस्टिवल की शुरुआत, सोनारी में 29 तक व दुमका में 1 से 6 अप्रैल तक आयोजन

hemkund-public-school

जमशेदपुर : झारखंड पर्यटन विभाग ने एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में कदम उठाते हुए स्काई हाई इंडिया के सहयोग से राज्य में स्काई डाइविंग फेस्टिवल आयोजित कर रही है. यह फेस्टिवल सोनारी एयरपोर्ट में 21 से 29 मार्च तथा दुमका में 1 से 6 अप्रैल तक आयोजित होगा. उक्त फेस्टिवल के दौरान प्रतिभागियों को लगभग 10 हजार फीट की ऊंचाई से प्रोफेशनल प्रशिक्षकों के साथ स्काई डाइविंग का अनूठा अनुभव मिलेगा.
आयोजकों के अनुसार यह पहल झारखंड को ‘वन स्टेट, मेनी एडवेंचर्स’ की अवधारणा के अनुरूप एक प्रमुख एडवेंचर डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने में मददगार साबित होगी. खुले आसमान में तेज हवाओं के बीच स्काई डाइविंग का अनुभव प्रतिभागियों के लिए जीवनभर की याद बन सकता है. प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर झारखंड की वादियों के ऊपर से स्काई डाइविंग करना पर्यटकों को प्रकृति के साथ एक अनोखा जुड़ाव भी प्रदान करेगा. यह आयोजन न केवल पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने में भी सहायक होगा.