सोनारी सेंट्रल दुर्गापूजा कमिटी के माखन सिंह का निधन

कागलनगर दुर्गापूजा मैदान में शोकसभा
जमशेदपुर : सोनारी सेंट्रल दुर्गापूजा समिति के सक्रिय सदस्य सह मनीषा टेंट हाउस के संचालक कालीचरण सिंह उर्फ माखन के आकस्मिक निधन पर आज शाम को कागलनगर दुर्गापूजा मैदान में शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. कालीचरण का निधन आज ही एक स्थानीय अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया. उनके अंतिम संस्कार भी आज कर दिया गया. शोकसभा में दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष फणीन्द्र महतो, कार्यकारी अध्यक्ष आस्तिक महतो तथा महासचिव अशोक सिंह ने पूजा के दौरान उसकी सक्रियता को याद करते हुए निधन पर शोक जताया.
अन्य सदस्यों ने भी उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी तथा भगवान से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की. सभी ने एकस्वर से उनके परिजनों को इस दु:ख की घड़ी में इसे सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की. शोकसभा में पूजा कमिटी के कोषाध्यक्ष लखन अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष स्वपन महतो, धनेष कर्मकार, गोपाल महतो, अशोक महतो, भवेश सिंह, शंभू दास, गोराचांद दास, संतोष महतो सहित कई सदस्य मौजूद थे. अंत में सभी ने उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखा.