March 29, 2026

दीपावली पर विद्यार्थियों में अलग अलग विषय पर प्रतियोगिताएं

IMG-20251018-WA0003

● श्रीनाथ पब्लिक स्कूल

hemkund-public-school

जमशेदपुर : आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में प्रकाश पर्व दीपावली मनाया गया. इस अवसर पर कक्षावार विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई. कक्षा प्रथम एवं द्वितीय के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, तृतीय-तोरण निर्माण, चतुर्थ एवं पंचम-दीया सजावट, षष्ठम, सप्तम एवं अष्टम जूनियर हाउस वार रंगोली प्रतियोगिता, नवम से बारहवीं हाउस वार रंगोली प्रतियोगिता एवं षष्ठम से बारहवीं के छात्रों के लिए दीपावली पर निबंध प्रतियोगिता की गई.
छात्रों ने बढ़ चढ़कर प्रतियोगिता में भाग लिया. प्रधानाचार्य ने इस उत्सव को मनाने का उद्देश्य पर प्रकाश डाला. कहा कि छात्रों को दीपावली उत्सव से अवगत कराना, पर्यावरण प्रदूषण पर नियंत्रण, आपसी प्रेम, सहयोग, भाईचारा और सहिष्णुता को बढ़ावा देना है.

You may have missed