Jamshedpur Swadeshi Jagran Manch Ka Ann Mahotsav : मोटे अनाजों की उपयोगिता बताने को ‘श्री अन्न महोत्सव’
स्वदेशी जागरण मंच के बिस्टुपुर कार्यालय में हुआ आयोजन
जमशेदपुर : स्वदेशी जागरण मंच द्वारा स्वदेशी के प्रचार-प्रसार हेतु पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के प्रति जागरूक किया जा रहा है. इस क्रम में आंदोलन, रैली, विचार-वर्ग, सम्मेलन तथा स्वदेशी मेले जैसे आयोजन किए जाते हैं. साथ ही मिलेट्स (मोटे अनाज) के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए मंच निरंतर प्रयासरत है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ जीवन जी सके. इस क्रम में मंगलवार को संध्या बिस्टुपुर स्थित स्वदेशी जागरण मंच कार्यालय में “श्री अन्न महोत्सव” का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद आभा महतो एवं मीरा मुंडा उपस्थित थीं.
कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों के बीच मिलेट्स (मोटे अनाज) के उपयोग के प्रति जागरूकता फैलाना था. इसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 35 महिलाओं ने भाग लिया. सभी प्रतिभागी महिलाएं रागी, ज्वार, बाजरा, सावां, मक्का, कोदो, चीना आदि अनाजों से बने विविध व्यंजनों के साथ शामिल हुई. उन्होंने इन व्यंजनों के पोषण संबंधी लाभों की जानकारी भी साझा की.
आभा महतो ने कहा कि आज भारतीय संस्कृति और भोजन को विदेशों में भी अपनाया जा रहा है. स्वदेशी जागरण मंच से मोटे अनाज के प्रचार-प्रसार को और अधिक गति देने का आह्वान किया. मीरा मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जन-जन के बेहतर पोषण और स्वास्थ्य के लिए मिलेट्स (ज्वार, बाजरा, रागी) को अपनाने पर जोर दिया है.
कार्यक्रम में विषय प्रवेश डॉ. अनिल राय जबकि मंच संचालन पंकज कुमार सिंह ने किया. इस अवसर पर लगभग 35 महिलाओं द्वारा बनाए गए व्यंजनों का विवरण संगीता श्रीवास्तव ने प्रस्तुत किया तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला संयोजक राजपति देवी ने किया. कार्यक्रम में बंदेशंकर सिंह, मनोज सिंह, जटाशंकर पांडे, मंजू ठाकुर, अमित मिश्रा, सरोज सिन्हा, आशा सिंह, ममता सिंह, जे.के.एम. राजू, संजीत सिंह, के.पी. चौधरी, आभा कुमारी, रजनी ठाकुर, अंजू सिंह, नीतु सिंह, जे. हेमा, किरणजीत कौर, शारदा सिंह, दुर्गा सैनी, कंचन सिंह, चंदना रानी, प्राची, स्मिता, शकुंतला देवी, सुशीला नायर, कविता जेना, राजाराम, अभिषेक बजाज, संजीत प्रमाणिक, मनोज सखुजा, रमेश कुमार सहित काफी संख्या में स्वदेशी समर्थक उपस्थित थे.

