March 28, 2026

नृत्य की शैली व फिटनेस के गुर बताने की पहल

IMG-20251110-WA0009

टेल्को में खुला ड्रिफ्ट डांस स्टूडियो

hemkund-public-school

जमशेदपुर : टेल्को भुवनेश्वरी मंदिर के समीप ‘ड्रिफ्ट डांस स्टूडियो’ का उद्घाटन हुआ, जिसमें मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश कुमार, सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह, युवा सिख नेता सतबीर सिंह सोमू, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. मौजूद अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया.
स्टूडियो के संचालक गुरदयाल सिंह ने जानकारी दी कि स्टूडियो में नृत्य की हर शैली सिखाने के साथ-साथ फिटनेस को लेकर जुंबा और योगा का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा. साथ ही युवाओं को पगड़ी बांधना भी सिखाया जाएगा. आगामी 10 दिसंबर तक नि:शुल्क प्रवेश रहेगा एवं समय समय पर स्टूडियो में प्रोत्साहन कार्यक्रम कराए जाएंगे. उद्घाटन समारोह में अतिथियों ने स्टूडियो के संचालक गुरदयाल सिंह को बधाई दी. मौके पर दमनप्रीत सिंह, चंचल भाटिया, आग़ाज़ संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इंदरजीत सिंह, झामुमो नेता सिमरन भाटिया, सुरेंद्र सिंह शिंदे, आशा सिंह, लवली गिल, तनवीर एहसान, आरव सागर, तुषार दासगुप्ता, सुबोध गोराई, सन्नी बल, अवतार सिंह, बलजीत सिंह आदि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया.

You may have missed