March 28, 2026

बजरंग दल-विहिप ने रक्तदान कर कारसेवकों को दी श्रद्धांजलि

IMG-20251102-WA0003

साकची उत्कल एसोसिएशन में आयोजित शिविर में 120 यूनिट रक्त संग्रह

hemkund-public-school

जमशेदपुर : बजरंगदल जमशेदपुर महानगर ने साकची उत्कल एसोसिएशन में रक्तदान शिविर आयोजित कर विश्व हिन्दू परिषद-बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने वर्ष 1990 मे बलिदान हुये कोठारी बंधु और कारसेवकों को श्रद्धांजली अर्पित की. बजरंगदल संयोजक चंदन दास ने बताया कि 30 अक्टूबर, 1990 को अयोध्या मे एकजुट हुये विवादित बाबरी ढांचे पर सर्वप्रथम कोलकाता से आये बजरंगदल के कोठारी बंधुओं ने भगवा ध्वज फहरा दिया था. इसके विरोध मे उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव ने कारसेवकों पर गोलियां चलाने का आदेश दिया. जिससे अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मे एकत्रित हुए कोठारी बंधु समेत सैकडों कारसेवक मारे गये. उनकी याद में प्रति वर्ष देशभर में अक्टूबर-नवंबर माह में शिविर आयोजित कर हिंदू परिवारों के लिये रक्तदान किया जाता है. आज के शिविर में कुल 120 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया.
मौके पर चंदन दास सहित सह-संयोजक दीपक बजरंगी, प्रवीण सिंह मौर्य, अरुण सिन्हा, सुजीत साहू, अवतार सिंह परमार, दीपक शर्मा, जनार्दन पांडे, देवेंद्र, के शंकर राव, अरूण सिंह, सुभाष चटर्जी, अजय गुप्ता, चंद्रिका भगत, दीपक वर्मा, उत्तम कुमार दास, शोभा पाठक, ज्योत्सना सरकार, दिलीप श्रीवास्तव, मृदुल चतुर्वेदी, रितेश ओझा, प्रतीक राय, प्रबीर, कृष्णा, हर्ष शर्मा, सोमा कालिंदी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.