March 28, 2026

Jamshedpur Visarjan Julus : विसर्जन शोभायात्रा में झांकी और छऊ नृत्य ने मोहा मन

IMG-20260328-WA0002

बाल मंदिर अखाड़ा का विसर्जन जुलूस रहा आकर्षक, कई हैरतअंगेज खेल भी दिखाए

जमशेदपुर : लौहनगरी में रामनवमी के अवसर पर साकची स्थित श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा भव्य विसर्जन शोभायात्रा का आयोजन किया गया. यह शोभायात्रा साकची से निकलकर स्वर्णरेखा घाट तक पहुंची, जहां पूरे क्षेत्र में ‘जय श्री राम’ के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो उठा. शोभायात्रा के दौरान हैरतअंगेज खेलों का प्रदर्शन किया गया, जिसने दर्शकों को रोमांचित कर दिया. लगभग 65 सदस्यीय डंका दल ने राम धुन पर ऐसा समां बांधा कि लोग झूमने पर मजबूर हो गए. आकर्षक झांकियों में राम दरबार, राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, सिंदूरी हनुमान, शिव तांडव और भगवान शंकर की झांकी विशेष रूप से लोगों का ध्यान खींचती रही.
कार्यक्रम में भव्य आतिशबाजी भी की गई, जिसने रात के आसमान को रोशन कर दिया. इसके अलावा छऊ नृत्य भी शोभायात्रा का प्रमुख आकर्षण रहा, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े. इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में समिति के कई सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें सुमन अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सन्नी संघी, अंकित मोदी, अभिषेक अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, अभिमन्यु सिंह, रिंकू जालुका, कृष्णा अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, सौरव अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, संतोष पांडेय, नरेश संघी, प्रणय गुप्ता, ओमप्रकाश अग्रवाल, सुरेश खेमका, राहुल चौधरी, अंशुल रिंगासिया, पुरुषोत्तम जोशी, बजरंग लाल अग्रवाल और बबलु अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा. आयोजकों ने कार्यक्रम क सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस का आभार जताया.

hemkund-public-school

You may have missed