Jamshedpur World Health Day Par Shivir : स्वास्थ्य शिविर में सर्वाइकल कैंसर व स्त्री रोग संबंधी रोगों की जांच
महिला कल्याण समिति सुंदरनगर और लॉयंस क्लब की पहल
जमशेदपुर : विश्व स्वास्थ्य दिवस पर महिला कल्याण समिति सुंदरनगर और लॉयंस क्लब के संयुक्त सहयोग से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर, स्त्री रोग संबंधी समस्याएं एवं वायु प्रदूषण और उससे उत्पन्न स्वास्थ्य समस्याओं पर चर्चा की गई. विशेषज्ञों द्वारा सर्वाइकल कैंसर के कारण, लक्षण, समय पर जांच (स्क्रीनिंग) एवं बचाव के उपायों को सरल भाषा में समझाया गया. साथ ही महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और नियमित जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया.
गायनिक संबंधी समस्याओं पर भी खुलकर बातचीत की गई, जिससे महिलाओं को अपनी समस्याएं साझा करने और उनके समाधान जानने का अवसर मिला. इसके अतिरिक्त, वायु प्रदूषण के बढ़ते प्रभाव और उससे होने वाली बीमारियों जैसे श्वसन संबंधी समस्याएं, एलर्जी आदि के बारे में जानकारी दी गई. विशेषज्ञों ने प्रदूषण से बचाव के उपाय की सलाह दी.
शिविर के दौरान एक इंटरएक्टिव सेशन भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने प्रश्न पूछे और विशेषज्ञों से उनके समाधान प्राप्त किए. शिविर में महिला कल्याण समिति के अध्यक्ष सुस्मृति बासु, सचिव अंजलि बोस, कोषाध्यक्ष संयुक्ता चौधरी, पम्पा बरुआ, शोभा मार्डी, वायु वीर अर्पिता सोरन, मारिया बास्के, बेबी दत्ता, सुष्मिता सिंह, रेखा शर्मा, ऊषा महतो, उप मुखिया शिव हांसदा, सीमा मुखरजी, स्वास्थ कर्मी सेविका अपर्णा मुखर्जी, सीमा, स्वास्थ सेविका (नर्स) नबीदा, साइयां पूर्णिमा, गृह सहायिका शबनम, रश्मि, पार्वती, लायंस क्लब की अध्यक्ष आरती, पूर्व अध्यक्ष डॉ केटी भट्टेना, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रघुवानी उपस्थित थे.

