करीम सिटी कॉलेज के डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन का कार्यक्रम
जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज के डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा ‘सोल’ कार्यक्रम के अंतर्गत ‘एआई का दोहरा असर : फ़ायदे और चुनौतियाँ’ का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में कीट स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के प्रोफेसर सरोज कुमार राउत्रेय और प्रोफेसर अनुभव मिश्रा मौजूद थे. दोनों विशेषज्ञ एआइ के बदलते परिदृश्य इसके व्यावसायिक उपयोग तथा इससे जुड़े सामाजिक तथा नैतिक पहलुओं पर प्रकाश डाला. कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने अतिथियों का स्वागत किया. कहा कि एआइ शिक्षा एवं उद्योग के क्षेत्र में तेजी से बदलाव ला रही है तथा विद्यार्थियों को इसके प्रति कुशल बनने की आवश्यकता है. संगोष्ठी का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी विकास, विशेषकर एआई के प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना था. इस दौरान विभागाध्यक्ष डॉ आफताब आलम ने छात्रों को नई तकनीकों को सीखने और उन्हें व्यावहारिक जीवन में लागू करने के लिए प्रेरित किया. इस दौरान विभाग के शिक्षक एवं छात्र मौजूद रहे. कार्यक्रम का संचालन वंदना तथा धन्यवाद ज्ञापन आयुष अमन ने किया.