April 8, 2026

Jamshedpur Young Indians Water Conservation : जल संरक्षण व पर्यावरणीय परियोजनाओं के लिये प्रयास सफल

IMG-20260407-WA0007

यंग इंडियंस द्वारा केन्दुडीह गांव में तैयार तालाब का शुभारंभ

जमशेदपुर : यंग इंडियंस (वाईआई) के क्लाइमेट चेंज वर्टिकल द्वारा जिले के केन्दुडीह ग्रामीण क्षेत्र में एक नये सामुदायिक तालाब का उद्घाटन किया गया. यह पहल जल संरक्षण एवं पर्यावरणीय संतुलन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इस तालाब के निर्माण से क्षेत्र में भूजल स्तर में सुधार, स्थानीय जल उपलब्धता में वृद्धि, मानसून के जल का बेहतर प्रबंधन तथा पर्यावरणीय स्थिरता को सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी.
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उद्योगपति गुरविंदर आहूजा उपस्थित रहे. यंग इंडियंस जमशेदपुर की चेयरपर्सन श्रुति झुनझुनवाला एवं को-चेयर भाविन गांधी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से इस परियोजना को पूरा किया गया. यह तालाब इस वर्ष की पहली परियोजना है और यंग इंडियंस इसी प्रकार के और भी जल संरक्षण एवं पर्यावरणीय परियोजनाओं को क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है. कार्यक्रम में में केएन राव, रवि पांडेय, स्थानीय समुदाय के सदस्य एवं यंग इंडियंस के क्लाइमेट चेंज चेयर अरुष सभरवाल तथा को-चेयर अनीश मुरारका भी उपस्थित थे.

hemkund-public-school

You may have missed