Jamshedpur Yuva Abhiyan : बाल-जबरन विवाह के खिलाफ किया लोगों को जागरुक
‘युवा’ की पहल : पोटका में बॉयज फुटबाल टूनामेंट, गोमियासाई की टीम बनी विजेता
जमशेदपुर : पोटका प्रखंड के गंगाडीह पंचायत अंतर्गत भालकी डून्गुर गोमियासाई फुटबॉल मैदान में सामाजिक संस्था यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन (युवा) के तत्वावधान में तथा गल्र्स फस्र्ट फंड’ के सहयोग से बालक फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. आयोजन का उद्देश्य बाल विवाह एवं जबरन विवाह जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ लोगों को जागरूक करना था. साथ ही किशोर लडक़ों को एक सकारात्मक मंच प्रदान कर उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करना भी इसका प्रमुख लक्ष्य रहा.
टूर्नामेंट में गोमियासाई, चांपी, जोजोडीह, हल्दीपोखर और पुखुरिया की टीमों ने हिस्सा लिया. सभी खिलाडिय़ों ने अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. इस अवसर पर प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर चांदमनी सवैयां ने कहा कि यह आयोजन प्रतियोगिता से अधिक एक फ्रेंडली मैच के रूप में किया गया, ताकि खेल के माध्यम से सामाजिक संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके. इसमें गोमियासाई की टीम प्रथम, चांपी टीम द्वितीय, हल्दीपोखर टीम तृतीय तथा सीबीए चांपी टीम चतुर्थ स्थान पर रही. टूर्नामेंट में रेफरी की भूमिका किशोरी सुसारी सरदार, किशोर रोहित सरदार और सुजय ने निभाई. वहीं लाइनमैन के रूप में दीपक, संजय और संजू ने सहयोग किया. पूरे आयोजन में सौरभ सरदार ने कमेंट्री की जिम्मेदारी संभाली.

