March 29, 2026

Ranchi : जन शिकायतों के समाधान के लिए हर मंगलवार को जनता दरबार

Oplus_16908288

Oplus_16908288

Ranchi : रांची जिला प्रशासन जनता से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए एक सराहनीय पहल कर रहा है। उपायुक्त के नेतृत्व में हर मंगलवार को जिले के सभी अंचलों और प्रखंडों में जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। यह मंच न केवल जनता और प्रशासन के बीच की दूरी को कम कर रहा है, बल्कि मौके पर समस्याओं के त्वरित समाधान का रास्ता भी बना रहा है।

रांची जिला प्रशासन के नेतृत्व में, हर मंगलवार को सभी अंचलों और प्रखंडों में जनता दरबार का आयोजन कर रहा है। यह मंच जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं के त्वरित समाधान का रास्ता बना रहा है।नगड़ी में आयोजित जनता दरबार में स्वर्गीय इग्नूस तिर्की के पुत्र को उनके पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र तुरंत प्रदान किया गया।

hemkund-public-school

इस त्वरित कार्रवाई के लिए उन्होंने जिला प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया।जनता दरबार में सुनी जा रही समस्याएं- भूमि विवाद- म्यूटेशन- अतिक्रमण- अन्य प्रशासनिक मुद्दे★ मौके पर समाधान, जटिल मामलों में त्वरित कार्रवाई का भरोसा !नागरिक अपने नजदीकी अंचल/प्रखंड कार्यालय में हर मंगलवार को अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

You may have missed