March 29, 2026

जदयू जिलाध्यक्ष की भाभी का अंतिम संस्कार, लोगों ने जताया शोक

IMG-20251217-WA0003

जमशेदपुर : जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के बड़े भाई सुरेंद्र कुमार सिन्हा की धर्मपत्नी मधु सिन्हा का मंगलवार, 16 दिसंबर को निधन हो गया था. उनके निधन से परिवार एवं परिचितों में शोक की लहर व्याप्त है. उनका अंतिम संस्कार आज भुइयांडीह स्थित स्वर्णरेखा घाट पर विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ. अंत्येष्टि कार्यक्रम में समाजसेवी शिव शंकर सिंह, भाजपा नेता नीरज सिंह, जनता दल यूनाइटेड के जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, मृत्युंजय सिंह, नीरज सिंह, आकाश शाह, दुर्गा राव, विकास साहनी, प्रेम सक्सेना, विजय सिंह, अर्जुन यादव, लालू गॉड, बबलू कुमार, जितेंद्र सिंह, किशोर सिंह, विजय राव, संतोष भगत, मनोज गुप्ता, परविंदर राम सहित काफी संख्या में जदयू के कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे. सभी उपस्थितजनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.

hemkund-public-school

You may have missed