February 11, 2026

जदयू : मानगो मंडल की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा

IMG-20251209-WA0003

जमशेदपुर : जद (यू) मानगो मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष लालू गौड़ की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पार्टी के जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू उपस्थित थे. संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा आनेवाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर चर्चा की गई.
कुलविंदर पन्नू ने कहा कि संगठन तभी मजबूत बनता है जब प्रत्येक पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सक्रियता और निष्ठा के साथ करे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी की विचारधारा को प्रत्येक बूथ तक पहुँचाने का आह्वान किया.
बैठक में पदाधिकारियों ने अपने–अपने सुझाव दिए और संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सामूहिक सहयोग का आश्वासन दिया. बैठक में कमलकांत, अशोक कुमार, संजीव सिंह, आनंद पांडेय, अवतार सिंह परमार, ममता सिंह, राज किशोर राउत, सुदामा गौड़, मुख्तार, परविंदर राम, नीरज साहु आदि उपस्थित थे.