March 8, 2026

जदयू : सांसद खीरु महतो पुन: बने प्रदेश अध्यक्ष

IMG-20260307-WA0015

पूर्व में निर्वाचित सभी जिलाध्यक्षों व महानगर अध्यक्षों को प्रदान किया निर्वाचन प्रमाण पत्र

Ranchi/रांची : जनता दल यूनाइटेड झारखंड प्रदेश कार्यालय परिसर में आयोजित संगठनात्मक कार्यक्रम में प्रदेश निर्वाचन अधिकारी श्रवण कुमार के दिशा-निर्देश में राज्य परिषद सदस्यों एवं जिलाध्यक्षों की उपस्थिति में राज्यसभा सांसद खीरू महतो को सर्वसम्मति से पुन: जनता दल यूनाइटेड झारखंड प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित किया गया. इस अवसर पर संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत पूर्व में निर्वाचित सभी जिलाध्यक्षों एवं महानगर अध्यक्षों को औपचारिक रूप से निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. इस क्रम में सुबोध श्रीवास्तव को जनता दल यूनाइटेड पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष तथा अजय कुमार को जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष के रूप में निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया.
कार्यक्रम के दौरान जनता दल यूनाइटेड पूर्वी सिंहभूम एवं जमशेदपुर महानगर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उन्हें शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया. इस अवसर पर नीरज सिंह, वीर सिंह देवगम, गणेश नायर, भास्कर मुखी, मनोरंजन महतो, चंद्रशेखर राव, दिनेश कुमार सिंह एवं लव सरदार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.