March 2, 2026

जेईई मेन के सफल विद्यार्थियों की प्रतिमा को मिला सम्मान

IMG-20260301-WA0012

नारायणा आईआईटी-नीट एकेडमी ने साकची में आयोजित किया समारोह

जमशेदपुर : साकची स्थित इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कोचिंग संस्थान ‘नारायणा आईआई.टी/नीट एकेडमी’ के इस वर्ष जेईई (मेन) में सफलता अर्जित करनेवाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिये साकची स्थित एक होटल में आज विद्या प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गौतम सूत्रधार (निदेशक, एनआईटी जमशेदपुर) शामिल हुए. बतौर अतिथि मो. शेख अहमद भी उपस्थित हुए. शैक्षणिक संस्थान के जमशेदपुर सेन्टर के हेड संजय रंजन ने बताया कि नारायणा जमशेदपुर सेन्टर से 95 परसेन्टाइल से अधिक स्कोर करनेवाले छात्र-छात्राओं को विद्या प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया. संजय रंजन एवं विकास झा ने सभी सफल छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामना देते हुए उम्मीद जताई कि ये छात्र-छात्राएं आगामी जेईई (मेन एवं एडवान्स)-2026 की परीक्षा में भी शहर के टॉपर होंगे. समारोह में विद्यार्थियों के अभिभावक भी उपस्थित थे.
शाखा प्रबंधक विकास रंजन एवं उप शाखा प्रबंधक अभय प्रताप व सुदीप माइती ने बताया कि जमशेदपुर सेन्टर में प्रत्येक साप्ताहिक टेस्ट भी पूरे भारत स्तर पर आयोजित की जाती है. इससे विद्यार्थियों ं को प्रत्येक सप्ताह अपने आत्म अवलोकन के लिए ऑल इंडिया स्तर पर उनकी रैंकिंग का पता चलता है.

सम्मानित किए गए विद्यार्थियों के नाम
कोल्हान टॉपर मुकुल महतो, अयान सिंह, सोहम डोलू, आर्यन भाखाज, अनिकेत दास, निलाद्री कर्मकार, प्रणय कांत, अरुणभ कर राय, असित प्रसाद, आदित्य कुमार सिंह, सेजल जायसवाल, सूर्यांश गौतम, यश कुमार अग्रवाल, अदविक साहा, खैर आलमीन इस्लाम, सूर्यन राज सिंह, अजितेश कुमार, प्रांशुल पांडे, अनिर्वाण पात्रा, तन्मय कुमार शर्मा, आदित्य कुमार सिंह, ओम आर्यन वत्स, आशीष कुमार, देवेश संजय गुलाबे, मो. शोएब, जान्हवी डाए, दीक्षा कुमारी आदि के नाम शामिल है.