March 28, 2026

Jharkhand JPSC-2 Scam : जेपीएससी-2 घोटाले में ED ने मांगा इन 28 अधिकारियों की संपत्ति का ब्योरा, जानें कौन-कौन हैं शामिल

JPSC-2 Scam ED Action

सांकेतिक तस्वीर

Ranchi/Jharkhand : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC-2) घोटाले में एफआईआर (FIR) दर्ज करने के बाद मनी लाउंड्रिंग के बिंदु पर जांच को तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार, ईडी ने इस मामले में सीबीआई (CBI) की ओर से आरोपी झारखंड पुलिस और प्रशासन के 28 अधिकारियों से संबंधित विस्तृत जानकारी मांगी है, जिसमें उनकी ओर से घोषित संपत्ति का विवरण भी शामिल है।

इसे भी पढ़ें : Dhanbad Singh Mansion bombing : धनबाद में सिंह मेंशन पर बमबाजी, जांच में जुटी पुलिस

hemkund-public-school

ईडी ने इन अधिकारियों की संपत्ति का मांगा विवरण

ईडी ने जिन अधिकारियों की संपत्ति का विवरण मांगा है, उनमें राधा प्रेम किशोर, विनोद राम, हरिशंकर, रवि कुमार कुजूर, मुकेश कुमार महतो, कुंदन कुमार सिंह, मौसमी नागेश, कानू राम नाग, प्रकाश कुमार, संगीता कुमारी, रजनीश कुमार, शिवेंद्र, संतोष कुमार चौधरी, रोहित सिंह, शैलेश कुमार श्रीवास्तव, अमित कुमार, राहुल जी आनंद, इंद्रजीत सिंह, शिशिर कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह, रामकृष्ण कुमार, प्रमोद राम, अरविंद कुमार सिंह, विकास कुमार पांडे, मनोज कुमार, सुदामा कुमार और कुमुद कुमार शामिल हैं।

सभी 28 अधिकारी फिलहाल जमानत पर

दरअसल, सीबीआई ने जेपीएससी-2 घोटाले की जांच के बाद कुल 60 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। इसमें जेपीएससी के छह अधिकारी, ग्लोबल इंफॉरमेटिक्स के 28 परीक्षार्थी और 25 परीक्षक शामिल थे। आरोपी सभी 28 अधिकारी फिलहाल जमानत पर हैं। इन आरोपियों में से कुछ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अब एडीएम रैंक में और राज्य पुलिस सेवा के दो अधिकारी आईपीएस रैंक में पदोन्नत हो चुके हैं। ईडी ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर इन सभी अधिकारियों की पोस्टिंग और संपत्ति का ब्योरा मांगा है।

हर साल अपनी संपत्ति की स्व घोषणा का है नियम

उल्लेखनीय है कि अधिकारियों को सरकारी नौकरी में योगदान देते समय और हर साल अपनी संपत्ति की घोषणा करने का नियम है। अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को यह विवरण भारत सरकार को भेजना होता है। अधिकारियों की संपत्ति की स्व घोषणा प्रशासनिक भ्रष्टाचार पर निगरानी के लिए अनिवार्य है। ईडी अब जेपीएससी घोटाले में आरोपी सभी अधिकारियों की संपत्ति की जानकारी एकत्र कर रही है।

You may have missed