June 27, 2026

Jamshedpur News : मारवाड़ी युवा मंच ने जरूरतमंद बुजुर्ग को प्रदान किया निःशुल्क श्रवण यंत्र

Marwari Yuva Manch

बुजुर्ग के साथ मंच के सदस्य

  • माघ माह की पूर्णिमा को मंच ने किया ‘नर सेवा नारायण सेवा’ कार्य

Jamshedpur : गोविंदपुर निवासी एक जरूरतमंद बुजुर्ग व्यक्ति को सुनने में अत्यधिक परेशानी होने के कारण श्रवण यंत्र (कान की मशीन) की आवश्यकता आन पड़ी। इस संबंध में जानकारी मंच को प्रीतेश जैन के माध्यम से प्राप्त हुई। जानकारी मिलते ही श्री जैन ने मारवाड़ी युवा मंच, जमशेदपुर शाखा से संपर्क साधा और शाखाध्यक्ष युवा विकास शर्मा ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल संज्ञान लिया। मंच की ओर से उक्त बुजुर्ग को निःशुल्क श्रवण यंत्र प्रदान करने का निर्णय लिया गया।

यह सराहनीय सामाजिक कार्य मंच के सक्रिय सदस्य रवि शंकर शर्मा के सौजन्य से संपन्न हुआ। उन्होंने अपनी दिवंगत माताजी की स्मृति में मंच के माध्यम से इस सेवा कार्य को पूरा करते हुए समाज के प्रति अपने सामाजिक दायित्व का भावपूर्ण निर्वाहन किया।

यह पुनीत कार्य जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित बेल्डीह काली बाड़ी में संंपन्न हुआ। इस कार्य से जरूरतमंद बुजुर्ग को न केवल सुनने की सुविधा प्राप्त होगी, बल्कि उनके जीवन की गुणवत्ता में भी सकारात्मक सुधार आएगा। हमेशा की तरह मंच परिवार, समाज के प्रति निःस्वार्थ समर्पित भाव से अपने उत्तरदायित्व को निभाने के लिए तत्पर था, है और रहेगा। कार्यकम में अध्यक्ष युवा विकास शर्मा, सहसचिव युवा उत्तम शर्मा, सदस्य युवा रवि शंकर शर्मा, युवा विजय कुमार शर्मा एवं युवा प्रीतेश जैन समेत अन्य की सराहनीय भूमिका रही।