March 29, 2026

झारखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला: अटल मोहल्ला क्लिनिक अब मदर टेरेसा के नाम से जाने जाएंगे ,भाजपा ने किया विरोध

Oplus_16908288

Oplus_16908288

सर्च न्यू , सच के साथ रांची – झारखंड कैबिनेट ने अटल मोहल्ला क्लिनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लिनिक करने का फैसला किया है। यह निर्णय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया।

नाम बदलने के पीछे के कारण

hemkund-public-school

मदर टेरेसा का नाम सेवा और करुणा का प्रतीक है, और सरकार का मानना है कि यह नाम आम लोगों में बेहतर भरोसा पैदा करेगा।

भाजपा का विरोध

भाजपा ने इस निर्णय का कड़ा विरोध किया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने इसे राजनीतिक एजेंडे से प्रेरित कदम बताया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी झारखंड राज्य के निर्माता थे और उनका नाम झारखंड के जन-जन की स्मृतियों में है।

राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार

राज्यभर में लगभग 140 मोहल्ला क्लिनिक संचालित हैं, जिनका उद्देश्य शहरी और ग्रामीण गरीबों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। सरकार का उद्देश्य है कि इन क्लिनिकों के माध्यम से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकें।

You may have missed