October 19, 2025

झारखंड को मिलेगा एशिया का सबसे बड़ा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, रांची में रिम्स-2 परियोजना की हुई घोषणा

irfan

झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए राज्य सरकार ने रांची में एशिया के सबसे बड़े और अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ‘रिम्स-2’ की स्थापना की घोषणा की है। यह अस्पताल फरीदाबाद स्थित प्रतिष्ठित अमृता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की तर्ज पर विकसित किया जाएगा, जिसे चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्टता का प्रतीक माना जाता है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जानकारी देते हुए कहा कि यह परियोजना न केवल झारखंड बल्कि देशभर की स्वास्थ्य सुविधाओं को नई ऊंचाई प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि रिम्स-2 आधुनिक चिकित्सा तकनीक, विशेषज्ञ डॉक्टरों और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर से लैस होगा, जिससे गंभीर और जटिल बीमारियों का इलाज राज्य के भीतर ही संभव हो सकेगा।

इस परियोजना के तहत स्वास्थ्य क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे और झारखंड के दूरदराज के मरीजों को इलाज के लिए अन्य राज्यों में भटकना नहीं पड़ेगा। सरकार का यह कदम झारखंड को मेडिकल हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ी छलांग माना जा रहा है।