झारखंड को मिलेगा एशिया का सबसे बड़ा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, रांची में रिम्स-2 परियोजना की हुई घोषणा
झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए राज्य सरकार ने रांची में एशिया के सबसे बड़े और अत्याधुनिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ‘रिम्स-2’ की स्थापना की घोषणा की है। यह अस्पताल फरीदाबाद स्थित प्रतिष्ठित अमृता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की तर्ज पर विकसित किया जाएगा, जिसे चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्टता का प्रतीक माना जाता है।
इस परियोजना के तहत स्वास्थ्य क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे और झारखंड के दूरदराज के मरीजों को इलाज के लिए अन्य राज्यों में भटकना नहीं पड़ेगा। सरकार का यह कदम झारखंड को मेडिकल हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ी छलांग माना जा रहा है।
