February 11, 2026

झारखण्ड तेलुगु ब्राह्मण समाजम का मिलन समारोह

IMG-20251215-WA0006

● खेलकूद, नृत्य, संगीत व कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम

जमशेदपुर : झारखण्ड तेलुगु ब्राह्मण समाजम का वार्षिक मिलन समारोह कदमा स्थित एडीएल सोसाइटी परिसर में हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. झारखण्ड तेलुगु ब्राह्मण संघम द्वारा आयोजित इस समारोह में जमशेदपुर एवं आसपास के लगभग 400 परिवार शामिल हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता संघम के अध्यक्ष एन वी आर मूर्ति ने की. उन्होंने सभी सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया. फाउंडर महासचिव जी. गोपाल कृष्ण ने कार्यक्रम में काफी संख्या में समाजजनों की उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त की व समाज की एकजुटता और आपसी सहयोग पर बल दिया.
समारोह की मुख्य अतिथि समाज की वरिष्ठ सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता डी. बी. शैलजा (वाईस-प्रेसिडेंट, कॉर्पोरेट सर्विसेज, टाटा स्टील डी. बी. सुंदर रामम की धर्मपत्नी) रहीं. उन्होंने संघम द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की.
मिलन समारोह के दौरान सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए खेल प्रतियोगिताएं, अंताक्षरी, संगीत, नृत्य एवं गायन जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें समाज के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रमों का संचालन संघम के युवा सदस्यों टी. कविता, के. श्रीनिवास एवं अन्य सदस्यों ने किया.
महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से लगाए गए विभिन्न स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे. कपड़े, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, उपहार सामग्री आदि के स्टॉल पर लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली और महिलाओं को भरपूर समर्थन मिला. कार्यक्रम में ट्रस्टी एन. राजेश एवं जी. एस. आर. मूर्ति, अध्यक्ष एन. वी. आर. मूर्ति सहित जी. विजय लक्ष्मी, बी. श्रीनिवास, मेजर के. सत्यनारायण, जम्मी भास्कर, एम. बी. सुब्रह्मण्यम, जी. गोपाल कृष्ण, एस. दुर्गा प्रसाद, वाई. के. शर्मा, के. श्रीनिवास, डॉ. जी. वी. राहुल चंद्र, टी. कविता, च. माधुरी, संगीता, वाई. राम मूर्ति, के. मणि, अंशु मालिनी, जी. मोहिनी व अन्य सदस्य उपस्थित रहे.