March 29, 2026

जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद पर मुकेश मित्तल का “कब्जा”

IMG-20251215-WA0002

समाज की एकता व संगठन की मजबूती पर जोर देने का दिया आश्वासन

hemkund-public-school

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद पर पुन: मुकेश मित्तल ने कब्जा जमा लिया. उनका कार्यकाल वर्ष 2026-28 तक होगा. वे इसके पूर्व कार्यकाल में भी अध्यक्ष थे. रविवार को बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में हुए चुनाव में कुल 1148 लोगों ने अपना वोट दिया, जिसमें 413 मत लाकर श्री मित्तल ने जीत दर्ज की. अध्यक्ष पद पर और दो प्रत्याशी थी, जिसमें सुरेश शर्मा लिप्पू को 367 तथा विवेक चौधरी को 365 मतों से ही संतोष करना पड़ा. जीत की घोषणा होते ही मुकेश मित्तल के समर्थकों खुशी की लहर दौड़ गई और वे नारेबाजी करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया.
जीत के बाद मुकेश ने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि पूरे समाज की जीत है. समाज ने एकबार पुन: अपना भरोसा जताया है, जिसे वे बरकरार रखने का हरसंभव प्रयास करेंगे. उन्होंने समाज के विकास, एकता और संगठन को मजबूत करने लिये निरंतर कार्य करने की प्रतिवद्धता जताई.

You may have missed