March 29, 2026

जिले में मैट्रिक-इंटर हेतु बनेंगे 101 परीक्षा केन्द्र, 54,120 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

IMG-20251208-WA0010

उपायुक्त की अध्यक्षता में मूल्यांकन केन्द्रों के चयन हेतु बैठक, विधायकों के प्रतिनिधि हुए शामिल

hemkund-public-school

जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु बैठक आयोजित की गई. बैठक में परीक्षा केंद्रों तथा मूल्यांकन केंद्रों के चयन पर चर्चा हुई. उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान पारदर्शिता, सुरक्षा तथा नकल-रोधी वातावरण सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक तैयारियां समय पूर्व पूरी कर ली जाएं. उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, बैठने की सुविधा, सीसीटीवी एवं सुरक्षा व्यवस्था की विशेष समीक्षा हेतु निर्देशित किया.
धालभूम अनुमंडल में माध्यमिक परीक्षा केंद्रों की संख्या 44 तथा इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्र 22 और घाटशिला अनुमंडल में माध्यमिक परीक्षा केंद्रों की संख्या 23 व इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्र 12 प्रस्तावित है. माध्यमिक परीक्षा में 30,029 और इंटरमीडिएट परीक्षा में 24,091 परीक्षार्थी शामिल होंगे. बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि परीक्षा 2026 के फरवरी माह के प्रथम सप्ताह से प्रारंभ होने की संभावना है. इसी को ध्यान में रखते हुए सभी विभागों को समन्वय स्थापित कर तैयारी पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया. बैठक में उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान, जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष पांडेय, विधायकगण के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

You may have missed