March 29, 2026

जिले में तीन दिनों तक मनेगा प्रथम साहित्य उत्सव

IMG-20251216-WA0007

9 से 11 जनवरी तक होगा आयोजन, डीसी ने लिया गोपाल मैदान का जायजा

hemkund-public-school

जमशेदपुर : जिला प्रशासन की ओर से आगामी 9, 10 और 11 जनवरी को बिष्टुपुर गोपाल मैदान में तीन दिवसीय साहित्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा. इसके मद्देनजर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने स्थल निरीक्षण कर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उत्सव की व्यापक तैयारी को लेकर उपायुक्त ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की तथा कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संचालन हेतु विभागीय पदाधिकारियों को उनके दायित्वों से अवगत कराया. बताया कि यह उत्सव जिले के सांस्कृतिक और बौद्धिक वातावरण को समृद्ध करेगा.
निरीक्षण के दौरान स्टॉल व्यवस्था, साहित्यकारों की भागीदारी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पुस्तक प्रदर्शन, अतिथि समन्वय तथा अन्य व्यवस्थागत पहलुओं पर विस्तार से विमर्श किया गया. उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्धारित समयसीमा में तैयारी पूर्ण करने तथा विभिन्न समितियों का गठन करते हुए सक्रिय रूप से समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि साहित्य उत्सव न केवल साहित्यकारों और पाठकों के बीच एक संवाद मंच प्रदान करेगा, बल्कि युवाओं में साहित्यिक अभिरुचि विकसित करने का भी अवसर देगा.

You may have missed