March 28, 2026

जमशेदपुर में जेएसएलपीएस कर्मियों का आंदोलन तेज, एनएमएमयू पॉलिसी लागू करने की मांग

IMG-20251121-WA0087

सर्च न्यूज : सच के साथ :

hemkund-public-school

जमशेदपुर के जेएसएलपीएस जिला कार्यालय के पास झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ ने अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया है। जिला अध्यक्ष तुलसी मुर्मू के नेतृत्व में स्तर-5 से स्तर-8 तक के कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए हैं।

कर्मचारियों की प्रमुख मांग है कि एनएमएमयू पॉलिसी को बिना किसी बदलाव के लागू किया जाए, जिसे केंद्र सरकार ने 2024 तक राज्यों में लागू करने का निर्देश दिया था। उनका कहना है कि इस पॉलिसी से उन्हें महंगाई के समय में आर्थिक राहत मिलेगी।

इसके अलावा कर्मियों ने ये मांगें भी रखीं—

  • पलाश–जेएसएलपीएस को सोसाइटी एक्ट से हटाकर राज्य कर्मी का दर्जा दिया जाए
  • राज्य कर्मियों जैसी सभी सुविधाएं प्रदान की जाएं
  • अनुभव और योग्यता के आधार पर आंतरिक प्रोन्नति
  • हर साल 10% वेतन वृद्धि सुनिश्चित
  • स्तर-7 से 8 में छूटे कर्मियों की पुनः पदस्थापना
  • एफटीई कर्मचारियों का वेतन SNA Sparsh से भुगतान

कर्मचारियों का आरोप है कि कई वर्षों से केवल आश्वासन दिया जा रहा है, पर एक भी मांग पूरी नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को सड़क से सदन तक ले जाया जाएगा।

आंदोलन शांतिपूर्ण रहा और बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

You may have missed