March 9, 2026

जमीन से अंतरिक्ष तक महिलाओं ने लहराया परचम : मधुकर

IMG-20260308-WA0008

डिमना लेक पार्क में व्यक्तित्व विकास संस्थान का महिला दिवस पर कार्यक्रम

जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर व्यक्तित्व विकास संस्थान की ओर से डिमना लेक स्थित पार्क में कार्यक्रम आयजित किया, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल के सचिव मधुकर कुमार मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं. जमीन से लेकर अंतरिक्ष तक महिलाओं ने अपने कौशल एवं प्रतिभा का लोहा मनवाया है. यह उनके सशक्तिकरण का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए कानून में सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं. न्यायपालिका, कार्यपालिका एवं विधायिका उनके साथ है, अब जरूरत है उन्हें जागरूक होकर सशक्त बनाने की.
विशिष्ट वक्ता संस्थान के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि समाज में अभी भी कुरीतियां हैं, जिसे दूर करने की जरूरत है. यह तभी संभव है. जब महिलाएं स्वयं जागरूक हों तथा दूसरों को जागरूक करें. अतिथियों का स्वागत संस्थान के सचिव मनोज कुमार ने किया तथा संस्था की गतिविधियों से अवगत कराया. मौके पर संस्था के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आकाश जायसवाल, नागेंद्र कुमार, सुनील पांडेय, गायत्री नायक, रूमानी हांसदा, ललिता लागुरी, रूबी गुप्ता, रूबी सिंह, लक्ष्मी कालिंदी, सिद्धेश्वरी देवी, ममता दीप, उर्मिला देवी, संगीता गोस्वामी, पूजा गोस्वामी,मोनिका राय, शारदा देवी, सरस्वती दत्ता, सरस्वती गुप्ता, भोला सिंह, कृष्ण गोपाल, मनीष पाठक आदि मौजूद थे.