March 29, 2026

जयमंगला बाबा के सान्निध्य में होगा श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ

IMG-20260210-WA0004

23 अप्रैल से 1 मई तक गोलमुरी केबुल टाउन सामुदायिक भवन में होगा आयोजन

hemkund-public-school

जमशेदपुर : गोलमुरी न्यू केबल टाउन स्थित सामुदायिक भवन में आगामी 23 अप्रैल से 1 मई, 2026 तक आयोजित होनेवाले श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ को लेकर लक्ष्मीनारायण महायज्ञ समिति की बैठक हुई. इस अवसर पर महायज्ञ की व्यापक तैयारियों और सफलता के निमित्त कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. महायज्ञ के संरक्षक जयमंगला बाबा ने यज्ञ का नाम ‘श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ’ घोषित की. बैठक में यज्ञ स्थल की संपूर्ण रूपरेखा तैयार करते हुए बाबा का आसन, कथा मंच, भंडारा स्थल, स्टोर, पार्किंग, शौचालय एवं प्रवेश द्वार को चिन्हित किया गया.
साथ ही महायज्ञ में 108 मूर्तियों के चयन एवं स्थापना स्थल का निर्धारण किया गया. कलश यात्रा के लिए बिरला मंदिर से यज्ञ स्थल तक का मार्ग तय किया गया. शहर एवं विभिन्न कॉलोनियों से सहयोग जुटाने हेतु जनसहयोग टीम का गठन किया गया. प्रतिदिन भोग-प्रसाद वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ प्रचार-प्रसार के लिए पोस्टर, बैनर, रसीद, साफ सफाई, निमंत्रण पत्र वितरण एवं मीडिया के समन्वय हेतु अलग टीम बनाई गई.

कार्यक्रमों का विवरण इस प्रकार है
23 अप्रैल को कलश यात्रा : सुबह 10 से अपराह्न 2 बजे तक ओल्ड केबुल टाउन स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर (बिरला मंदिर) से न्यू केबुल टाउन के यज्ञ स्थल तक.
23 से 30 अप्रैल तक प्रवचन एवं भंडारा : अपराह्न 3 से रात्रि 8.30 बजे तक.
1 मई को मुख्य यज्ञ एवं महाप्रसाद : रात्रि 10 बजे से.
1 मई को रामार्चा पूजा : सुबह 9 से रात्रि 11 बजे तक.

You may have missed