March 29, 2026

कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने को कार्यक्रम

IMG-20260204-WA0002

ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल, तमोलिया

hemkund-public-school

जमशेदपुर : विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर तमोलिया स्थित ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल द्वारा कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और उचित उपचार के प्रति समुदाय को जागरूक करने हेतु एक कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में सहियाओं (समुदाय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं) एवं स्थानीय जनता की सक्रिय भागीदारी रही.
सीनियर कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित कुमार एवं सीनियर कैंसर सर्जन डॉ. आशीष कुमार ने इंटरएक्टिव सत्रों के माध्यम से कैंसर के सामान्य जोखिम कारकों, प्रारंभिक लक्षणों, नियमित जांच के महत्व तथा उपलब्ध उपचार विकल्पों की जानकारी दी. कार्यक्रम में उपस्थित फैसिलिटी डायरेक्टर धर्मा राव ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, तंबाकू सेवन से बचाव, संतुलित पोषण तथा प्रारंभिक निदान से जीवित रहने की संभावनाएं बढ़ने जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया. सहियाओं को जमीनी स्तर पर लक्षणों की पहचान कर समुदाय के लोगों को उचित चिकित्सा सेवाओं तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया.
कार्यक्रम का समापन प्रश्नोत्तर सत्र के साथ हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने प्रश्न पूछे और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया. समुदाय में निरंतर जागरूकता बनाए रखने के लिए शैक्षणिक सामग्री भी वितरित की गई.

You may have missed