March 28, 2026

कैरव के सकुशल घर वापसी पर ‘आनन्द भोज’

IMG-20260128-WA0005

300 जरूरतमंदों को मिला स्वादिष्ट भोजन

hemkund-public-school

जमशेदपुर : युवा उद्यमी कैरव गांधी के सकुशल घर वापसी पर ‘आनंद भोज’ का 536 वा आयोजन किया गया. समाजसेवी और शिक्षाविद पारस मिश्रा ने स्वयं जरूरतमंदों को भोजन बताकर आनंद भोज की शुरुआत टाटानगर स्टेशन से की. पारस मिश्रा ने बताया कि कैरव के अपहरण से पूरा शहर चिंतित था. कैरव के वापस आने से पूरे शहर में खुशी की लहर है और हर एक माता के मन में शांति मिली है.
श्री मिश्रा ने बताया कि आनंद भोज का मुख्य उद्देश्य खुशियां बांटना है तो गैरों के आने से हम सब खुशी व्यक्त कर रहे हैं और आनंद भोज के माध्यम से सैकड़ो जरूरतमंद और गरीबों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है. कार्यक्रम में गांधी परिवार के वरिष्ठ सदस्य संजय सेठ भी उपस्थित हुए और अपने हाथों से उन्होंने भी जरूरतमंदों को भोजन बांटा. श्री सेठ ने आनंद भोज के आयोजन पर पारस मिश्रा को आभार व्यक्त किया. आज आनंद भोज के 536वे आयोजन में लगभग 300 जरूरतमंदों को स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराया गया.

You may have missed