● नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना आज होगी जारी, आचार संहिता भी लागू
जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने जिले में नगरपालिका चुनाव के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारी साझा की. गौरतलब है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मंगलवार को को नगरपालिका चुनाव की घोषणा की गई है. इस क्रम में आज, 28 जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा प्रपत्र-5 में निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि जिले के तीन निकायों (मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद व चाकुलिया नगर पंचायत) में वार्ड व अध्यक्ष पद के लिये चुनाव होंगे. मानगो नगर निगम (अनारक्षित महिला) में कुल वार्ड 36 व मतदान केन्द्र 190 है. यहां कुल 1,96,791 मतदाता हैं. जुगसलाई नगर परिषद (अनारक्षित महिला) में वार्ड 22 व मतदान केन्द्रों की संख्या 41 है. यहां के मतदाताओं की संख्या 44,239 है. इसी तरह चाकुलिया नगर पंचायत (अनुसूचित जनजाति महिला) में कुल 70 वार्ड तथा मतदान केन्द्र 18 है. यहां के 12,587 मतदाता वोट देंगे. तीनों निकाय में कुल 70 वार्डों के लिये 249 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं, जबकि कुल मतदाताओं की संख्या 2,53,617 है. सभी मतदाता प्रात: 7 बजे से अपराह्न 5 बजे तक मतदान कर सकेंगे. बताया कि चुनाव प्रक्रिया के सफल संचालन हेतु 13 कोषांग यथा- निर्वाचन, कार्मिक, मतपत्र, सामग्री, वाहन, विधि व्यवस्था, हेल्पलाईन एवं जन शिकायत, प्रेक्षक, प्रशिक्षण, मीडिया, निर्वाचन व्यय लेखा, सूचना तकनीकी एवं नियंत्रण कक्ष कोषांग का गठन किया गया है.
चुनाव संबंधी अन्य महत्वपूर्ण तिथियां निम्नवत है नाम निर्देशन करने के लिए तिथि : 29 जनवरी से 4 फरवरी, 2026 तक समय- पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक
नाम निर्देशन की संवीक्षा के लिए तिथि : 5 फरवरी, 2026 समय- पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक
अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की तिथि : 6 फरवरी, 2026 समय- पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक
निर्वाचन प्रतीक आवंटन की तिथि : 7 फरवरी, 2026 समय- पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक
वह तिथि जिसके दौरान, यदि आवश्यक हो, मतदान होगा : 23 फरवरी, 2026 समय- पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 5 बजे तक
मतगणना की तिथि : 27 फरवरी, 2026 समय- पूर्वाह्न 8 बजे से
निर्वाची पदाधिकारियों के नाम मानगो नगर निगम : निदेशक एनईपी संतोष कुमार गर्ग. जुगसलाई नगर परिषद : विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी राहुल जी आनंद जी. चाकुलिया नगर पंचायत : अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला सुनील चंद्र
नाम निर्देशन हेतु चयनित स्थल
मानगो नगर निगम : महापौर/अध्यक्ष-अपर उपायुक्त का कार्यालय कक्ष जुगसलाई नगर परिषद : विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी का कार्यालय कक्ष चाकुलिया नगर पंचायत : अंचल अधिकारी चाकुलिया का कार्यालय कक्ष