कांग्रेसियों को मिला संगठन मजबूती का प्रशिक्षण
साकची प्रखंड की बैठक
जमशेदपुर : जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज साकची प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रखंड स्तरीय संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में पार्टी के जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह उपस्थित थे. अतिथियों का स्वागत सह प्रभारी राकेश साहू एवं संचालन प्रभारी राजेश चौधरी ने किया. इसके बाद रामाश्रय प्रसाद ने कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास और उसकी विचारधारा पर प्रकाश डाला. राकेश तिवारी ने बूथ मैनेजमेंट पर अपने विचार साझा किए.
राज्यस्तरीय प्रशिक्षण लेकर आए प्रताप यादव और कौशल प्रधान ने एसआईआर, मनरेगा पेसा कानून और बीएलए-2 से संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण दिया. अशोक चौधरी ने सभी विषयों पर चर्चा की और पार्टी में अनुशासन का महत्व समझाया. जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने संगठन को मजबूत बनाने के तरीकों पर विचार साझा किए. धन्यवाद ज्ञापन विनोद यादव ने किया. कार्यक्रम में संजय सिंह आजाद, महिला अध्यक्ष नलिनी सिन्हा, महिला प्रदेश महासचिव रजनी बंसल, रजनीश सिंह, आशुतोष सिंह, विनोद यादव, सुनीता ओझा, राकेश साहू, विक्रम कुमार झा समेत अन्य प्रमुख कांग्रेस परिवार के सदस्य उपस्थित रहे.
