March 28, 2026

कानून व्यवस्था ठीक नहीं रही तो सीएम का विदेश दौरा व्यर्थ : सुदेश

IMG-20260119-WA0003

युवा उद्यमी कैरव गांधी के परिजनों से मिलने पहुंचे आजसू प्रमुख, बंधाया ढांढ़स

hemkund-public-school

जमशेदपुर : पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो आज शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी और आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष देवांग गांधी के आवास पहुंचे और उनके अपहृत पुत्र कैरव गांधी की सकुशल वापसी के लिए अपने स्तर पर हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिया. श्री महतो लगभग 40 मिनट तक श्री गांधी के आवास पर रहे और परिजनों से मुलाकात कर ढांढ़स बंधाया. उनके साथ पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, महासचिव हरेलाल महतो, नंदू पटेल, जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह समेत कई नेता उपस्थित रहे.
श्री गांधी के परिजनों से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत में सुदेश ने कहा कि राज्य में असुरक्षा का माहौल रहेगा, तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विदेश दौरे का क्या फायदा? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य में निवेश की संभावनाओं को ढूंढने के लिए विदेश भ्रमण कर रहे हैं. उन्हें यह समझना चाहिए कि कानून व्यवस्था ठीक नहीं रहेगी तो उनका दौरा व्यर्थ साबित होगा. खराब माहौल में निवेशक आएंगे ही नहीं. मौके पर सत्यनारायण महतो, सुखबीर सिंह सिरे, अप्पू तिवारी, विमल मौर्या, मंटू शुक्ला, ललित सिंह, चंद्रेश्वर पांडेय, दुर्योधन महतो समेत अन्य नेता भी शामिल थे.

You may have missed