March 1, 2026

कार्यालय अधीक्षक व अनुसेवक के रिटायर होने पर विदाई

IMG-20260228-WA0010

उपायुक्त ने किया सम्मानित

जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में समाहरणालय संवर्ग के दो सेवानिवृत्तेकर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर शंकर पाल (उपायुक्त कार्यालय में कार्यालय अधीक्षक) तथा शशि भूषण दीक्षित (अनुमंडल कार्यालय में अनुसेवक) को 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होने पर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई.
इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने दोनों सेवानिवृत्तकर्मियों के दीर्घकालीन, समर्पित एवं कर्तव्यनिष्ठ सेवाओं की सराहना की. उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि प्रशासनिक कार्यों में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा. समारोह के दौरान सहकर्मियों द्वारा पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं. मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी चंद्रजीत सिंह, नजारत उपसमाहर्ता डेविड बलिहार सहित अन्य पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे.