March 29, 2026

कबीर आश्रम के स्थापना दिवस पर पहुंचे मंगल, की पूजा

IMG-20251221-WA0006

परसुडीह शंकरपुर में सद्गुरु कबीर सेवा समिति का आयोजन

hemkund-public-school

जमशेदपुर : परसुडीह शंकरपुर सदगुरु कबीर आश्रम का 38वां स्थापना दिवस रविवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. सदगुरु कबीर सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक मंगल कालिंदी थे. उन्होंने ध्वज पूजन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया.
समारोह के दौरान महंत जयप्रकाश साहेब द्वारा सात्विक यज्ञ एवं चौका आरती संपन्न कराई गई. तत्पश्चात आश्रम से जुड़े वरिष्ठ एवं श्रद्धालुओं को अंग वस्त्र और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में राउरकेला, जादूगोड़ा, रांची, बोकारो सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों से काफी संख्या में अनुयायी शामिल हुए. आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया तथा भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी ने सहभागिता निभाई. मौके पर समाजसेवी ज्वाला सिंह लोधी, अशोक गुप्ता, महंत सम्मुख साहेब, महंत कार्तिक दास साहेब, बलराम दास साहेब, साहेब दास, पूर्णिमा साहू, प्रेम दास, भावना देवी, मेघा सिंह, शेखर सहू, विवेक कुमार, आनंद दास साहू, किशन लाल वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन महंत सन्मुख दास साहेब, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रेमा साहू ने किया.

You may have missed